बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां एडिशन उत्साह एवं जोश के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा, अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट दयालाराम सारण एवं जेठाराम गाट द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतिभागियों ने “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” के नारे के साथ साइकिल रैली की शुरुआत की। रैली में बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के साइक्लिस्ट मंजू, पुष्पा, दिनेश, राजू खान एवं सहित अनेक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम, साइक्लिंग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। रैली के समापन पर जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा ने सभी प्रतिभागियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में साइक्लिंग गतिविधियों से जुड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य संवर्धन के लिए नियमित साइकिल चलाने की अपील की।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ