HelloBikaner
BREAKING NEWS
• युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा • भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ... • बुधवार दो सितंबर को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी पांच घंटे बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • युवा सम्मेलन की हुंकार, 2 सितंबर को बीकानेर आएंगे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा.. • श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की तारीख हुई तय, हुआ पोस्टर विमोचन, पढ़ें न्यूज़ • युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा • भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ... • बुधवार दो सितंबर को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी पांच घंटे बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • युवा सम्मेलन की हुंकार, 2 सितंबर को बीकानेर आएंगे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा.. • श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की तारीख हुई तय, हुआ पोस्टर विमोचन, पढ़ें न्यूज़

एक उपनिरीक्षक और दो हेड कांस्टेबल 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

2 months ago
एक उपनिरीक्षक और दो हेड कांस्टेबल 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को बेंगलुरू पुलिस के एचएएल थाने की उपनिरीक्षक अनीथा के, हेडकांस्टेबल उलवप्पा एवं यतीश को जयपुर में 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसीबी चौकी जयपुर नगर-प्रथम इकाई ने इन तीनों को गिरफ्तार किया। चौकी को शिकायत मिली थी कि परिवादी एवं उसके परिवारजनों के खिलाफ उसकी पुत्रवधु द्वारा बेंगलूरू के एचएएल थाने में दर्ज दहेज मांगने का एक प्रकरण की जांच के लिए एचएएल थाने से महिला उपनिरीक्षक अनीथा के. अपने दो साथियों उलवप्पा एवं यतीश के साथ जयपुर आई है और प्रकरण में मामले को हल्का करने और परिवारजनों को आरोपों से बरी करने की एवज में दो लाख रुपए की रिश्वत लेने के लिए दवाब बना रहे है। हेडकांस्टेबल उलवप्पा से होटल में मिलने के लिए फोन करवा रहे है।

 


इस पर एसीबी चौकी जयपुर नगर-प्रथम की टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन कराने पर दो लाख रुपए रिश्वत की मांग करना सही पाया गया तथा परिवादी को कल सुबह तक रिश्वत की व्यवस्था करके लाने के लिए कहा गया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र के नेतृत्व में चौकी जयपुर नगर-प्रथम की टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी उलवप्पा को 40 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, उनकी टीम के बाकी दो सदस्यों अनीथा के और यतीश को भी उनके अपराध में संलिप्तता पाये जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ जारी है एसीबी इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच करेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: