HelloBikaner
BREAKING NEWS
• महिला से बैग छीनकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, पढ़ें न्यूज़ • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, यह रहेगा कार्यक्रम, पढ़ें न्यूज़ • बाफना स्कूल में 3000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए तिरंगे • मुंबई में 18 से 20 दिसंबर तक जुटेगा वैश्विक हिंदू समाज, जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर बनेगा विचार-मंथन का केंद्र • सियाग और मेघवाल ने जिले व शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई, देखें वीडियो • महिला से बैग छीनकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, पढ़ें न्यूज़ • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, यह रहेगा कार्यक्रम, पढ़ें न्यूज़ • बाफना स्कूल में 3000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए तिरंगे • मुंबई में 18 से 20 दिसंबर तक जुटेगा वैश्विक हिंदू समाज, जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर बनेगा विचार-मंथन का केंद्र • सियाग और मेघवाल ने जिले व शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई, देखें वीडियो

राज्य में नमक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नियमों में संशोधन

अब ई-ऑक्शन से होगा भूखंड आवंटन

1 month ago
राज्य में नमक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नियमों में संशोधन
जयपुर। राजस्‍थान सरकार द्वारा नमक उत्‍पादकों के हित को ध्‍यान में रखते हुए भूखंड आवंटन से संबंधित नियमों में संशोधन किया गया है। राज्य में नमक उद्योग को बढावा देने के लिए वतर्मान में प्रचलित नियमों में संशोधन कर राजस्‍थान (लवण क्षेत्रों में भूखंड आवटंन) संशोधन नियम, 2026 जारी किए गए हैं। 
 
नए नियमों के अनुसार, अब नमक उद्योग के लिए भूखंड आवंटन ई-ऑक्शन के माध्यम से किया जाएगा। पूर्व में यह प्रक्रिया लॉटरी आधारित थी। साथ ही, नियमों में अपील किए जाने, नमक इकाइयों के वर्गीकरण संबंधी प्रावधान भी शामिल किए गए हैं। जिन जिलो में नमक उत्‍पादन हेतु लवणीय भूमि उपलब्‍ध है, उनमें अब  सर्वे सीमांकन और भूखंडो के मापन के बाद आवंटन की कार्यवाही की जा सकेगी।
 
इन नियमों की लंबे समय से नमक उत्‍पादको द्वारा  मांग की जारी रही थी। वर्तमान में लीज नवीनीकरण से वंचित नमक उत्‍पादक इकाइयों का नवीनीकरण किए जाने से नमक उद्यमियों को राहत मिलेगी।  नए लवण क्षेत्रों मे आवंटन की राह खुलेगी, जिससे इस क्षेत्र में और अधिक निवेश होगा। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
 
300 इकाइयां नवीनीकरण से थी वचिंत, अब 6 माह की छूट मिलेगी—
पूर्व के नियमों में लीज समाप्‍त होने के चार वर्ष पश्‍चात नवीनीकरण करने को कोई प्रावधान नही होने से लगभग 300 नमक उत्‍पादक इकाइयां लीज नवीनीकरण से वंचित थी, जिसके कारण नमक उत्‍पादक काफी परेशान थे। राज्‍य सरकार द्वारा ऐसी इकाईयों को 6 माह की एकमुश्‍त छूट प्रदान कर नमक उत्‍पादकों को काफी राहत प्रदान की है। इस छूट से नमक उत्‍पादक इकाईयों का लीज नवीनीकरण हो सकेगा और राज्‍य सरकार को राजस्‍व में भी लाभ मिलेगा ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: