HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर से बड़ी खबर : उप महापौर चुनाव में भाजपा जीती, कल महापौर चुनाव में कांग्रेस ने मारी थी बाजी

3 weeks ago
बीकानेर से बड़ी खबर : उप महापौर चुनाव में भाजपा जीती, कल महापौर चुनाव में कांग्रेस ने मारी थी बाजी

हैलो बीकानेर न्यूज़।  बीकानेर नगर निगम में डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के पकंज गहलोत की जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस की नसीम बानो को 2 वोटों के अंतर से हरा दिया। यहां भाजपा के पक्ष में 40 वोट आए। जबकि कांग्रेस के दावेदार को 38 वोट मिले। वहीं एक नोटा और एक वोट खारिज हो गया।

Image

डिप्टी मेयर पकंज गहलोत

 

 

होटल में कांग्रेस पार्षदों की मीटिंग, दावेदारों पर मंथन

कांग्रेस के सभी पार्षदों को बीकानेर-जयपुर रोड स्थित एक होटल में ठहराया गया है। यहां मंगलवार सुबह डिप्टी मेयर पद को लेकर बैठक हुई। पहले अल्पसंख्यक समुदाय से जावेद पड़िहार का नाम तय माना जा रहा था, लेकिन मेयर पद पर कांग्रेस की जीत के बाद अलग-अलग गुटों की ओर से अपनी दावेदारी सामने आने लगी।

 

भाजपा में मेयर का चुनाव हारने के बाद डिप्टी मेयर पद के लिए पहले जैसा जोश नजर नहीं आ रहा है। पहले गंगाशहर से OBC वर्ग को अवसर देने पर सहमति बनी है। अब पंकज गहलोत के नाम पर सहमति बनी है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी रहे सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पंकज गहलोत का नाम तय कर दिया गया है। सुबह 10 बजे से नामांकन शुरू, ढाई बजे से वोटिंग डिप्टी मेयर के लिए सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थिता लेने की प्रक्रिया पूरी की गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: