बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ...
भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रचार में जुटने का किया आह्वान
बीकानेर निकाय चुनाव
हैलो बीकानेर न्यूज़। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड नंबर 73 में चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। वार्ड 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय (स्थान पाटा गली सोनगिरी कुआं) का उद्घाटन विधायक जेठानंद व्यास, मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य, नागौर के पूर्व विधायक नामदेव एवं उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष ने किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी दीपक पारीक को विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक व्यास ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर कार्यकर्ता घर-घर पहुंचें तथा आमजन से संवाद स्थापित करें। उन्होंने वार्डवासियों से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यालय उद्घाटन के साथ ही वार्ड नंबर 73 में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ