HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

Bikaner: विद्युत तंत्र को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है बीकेईएसएल

ट्रांसफारमर को फेंसिग और लोहे पोल को पाइप लगाकर सुरक्षित किया

2 weeks ago
विद्युत तंत्र को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है बीकेईएसएल

Bikaner

उपभोक्ता की समस्या समाधान के लिए कस्टमर केयर सेंटर

हैलो बीकानेर। शहर के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति करने के साथ बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) विद्युत तंत्र को भी सुरक्षित बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। जिन क्षेत्रों में करंट लगने का खतरा बना हुआ है वहां ट्रांसफारमरों के चारों ओर फेंसिंग और लोहे के पोल को विशेष पाइप लगाकर सुरक्षित किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कस्टमर केयर सेंटर भी खोला गया है।

बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चन्द्र सिंह ने बताया कि शहर में ट्रांसफारमरों के चारों ओर आकर्षक प्रीकास्ट फेसिंग लगाने का काम तेजी से चल रहा है, अब तक 40 फेसिंग लग चुकी है और करीब 60 और लगाई जानी है। इसके अलावा 100 ट्रांसफारमर की पुरानी फेंसिग की मरम्मत कर ठीक किया जा रहा है।

Image

अब तक 27 फेसिंग की मरम्मत की जा चुकी है। कम्पनी ने लोहे के पोल से होने वाले करंट के खतरे को देखते हुए इस साल करीब 500 पोल में विशेष रूप से तैयार किए पाइप लगाए हैं। अब तक तक तीन हजार पोल को सुरक्षित किया जा चुका है। इस साल बरसात के समय पाइप लगाए जा चुके पोल की जांच की जा रही है इसके बाद इन पोल को और प्रभावी तरीके सुरक्षित करने के लिए आईआईटी जोधपुर के साथ चर्चा की जाएगी जिससे करंट लगने कह घटनाओं को प्रभावी रूप से नियंत्रण किया जा सके।

Image

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पब्लिक पार्क में कस्टमर केयर सेंटर खोला गया है। उपभोक्ता सभी तरह की समस्याओं के समाधान के लिए सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक इस सेंटर में आ सकते हैं। जूनियर अधिकारियों के स्तर पर यदि किसी समस्या का सामधान नहीं पा रहा है, तो वहां मौजूद उच्चाधिकारी तत्काल समाधान करेंगे। इसके अलावा कम्पनी हर महीने शुकवार को जनसुनवाई का आयोजन करती है।

Image

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: