HelloBikaner
BREAKING NEWS
• युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा • भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ... • बुधवार दो सितंबर को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी पांच घंटे बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • युवा सम्मेलन की हुंकार, 2 सितंबर को बीकानेर आएंगे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा.. • श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की तारीख हुई तय, हुआ पोस्टर विमोचन, पढ़ें न्यूज़ • युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा • भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ... • बुधवार दो सितंबर को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी पांच घंटे बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • युवा सम्मेलन की हुंकार, 2 सितंबर को बीकानेर आएंगे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा.. • श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की तारीख हुई तय, हुआ पोस्टर विमोचन, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, यह रहेगा कार्यक्रम, पढ़ें न्यूज़

2 weeks ago
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, यह रहेगा कार्यक्रम, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर

हैलो बीकानेर न्यूज़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार दोपहर 3:25 बजे मेघासर हेलीपैड पहुंचेंगे तथा मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे यहां विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री सायं 5:40 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे तथा यहां से किसान भवन आएंगे तथा विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

मुख्यमंत्री सायं 6.10 बजे पीबीएम अस्पताल पहुंचेंगे तथा श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल (मेडिसिन विंग) का लोकार्पण और अवलोकन करेंगे।

 सायं 6:50 बजे मुख्यमंत्री की गरिमामयी मौजूदगी में  राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एट होम, हाई टी एवं और ड्रोन शो आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री रात्रि 8:20 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को प्रातः 8:30 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। प्रातः 8:55 बजे शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पण करेंगे। 

मुख्यमंत्री प्रातः 9.05 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। प्रातः 11.25 बजे जल विज्ञान एवं जल प्रबंधन संस्थान सभागार में 'युवा संवाद : विकसित राजस्थान 2047' में भाग लेने लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे नाल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #cm bhajanlal #15 augst #bhajan lal sharma #cm bhajanlal sharma
Share: