HelloBikaner
BREAKING NEWS
• उचित मूल्य की रिक्त व नवसृजित 26 दुकानों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित • अगले दशक तक भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र में कारोबार साढ़े तीन लाख करोड़, पढ़ें न्यूज़ • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एनएफएसए लाभार्थियों से करेंगे संवाद, आमजन की सुनेंगे समस्याएं • राज्य में नमक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नियमों में संशोधन • ग्रामीण सेवा शिविरों में मौके पर ही हो रहा है समस्याओं का समाधान, पढ़ें न्यूज़ • उचित मूल्य की रिक्त व नवसृजित 26 दुकानों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित • अगले दशक तक भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र में कारोबार साढ़े तीन लाख करोड़, पढ़ें न्यूज़ • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एनएफएसए लाभार्थियों से करेंगे संवाद, आमजन की सुनेंगे समस्याएं • राज्य में नमक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नियमों में संशोधन • ग्रामीण सेवा शिविरों में मौके पर ही हो रहा है समस्याओं का समाधान, पढ़ें न्यूज़

पूर्व भाजपा गंगाशहर मंडल द्वारा योग अभ्यास कार्यक्रम किया आयोजित

9 hours ago
पूर्व भाजपा गंगाशहर मंडल द्वारा योग अभ्यास कार्यक्रम किया आयोजित

बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के उपलक्ष्य में भाजपा गंगाशहर मंडल द्वारा रविवार प्रातः तेरापंथ भवन, गंगाशहर में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य योग गुरु श्री धर्मचंद सोनी ने उपस्थित जनों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी साथ ही बताया कि नियमित योग एवं प्राणायाम से शरीर निरोगी, मन शांत तथा जीवन ऊर्जावान बना रहता है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

Image

 

 

 

इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल दूरभाष के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित योग अपनाने का आह्वान किया। भाजपा गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश चन्द मेघवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के तन, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित बनाता है तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान प्राप्त हुई है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ, सकारात्मक एवं ऊर्जावान जीवन जी सकता है।
वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारीलाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में योग तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

Image

 

 

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजाराम सिंघड़, वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारीलाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश चन्द मेघवाल, महामंत्री जसकरण मारू, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु टाक, स्वाति छाजेड़, मूलचंद दैया, मंडल मंत्री विनोद भाटी, जगदीश सोनी, शिव प्रजापत, जेठमल मेघवाल, मघाराम नाई, मदन सोनी, हुलास भाटी, पुष्पा कंवर, किशनलाल मेघवाल, अशोक सैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं 150 से अधिक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने नियमित योग करने तथा योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: