HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

जूनागढ़ दुर्ग में मेघसेना  प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

nims

समाज के दो नवनियुक्त डॉक्टरों का किया गया बहुमान

8 hours ago
जूनागढ़ दुर्ग में मेघसेना  प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

हैलो बीकानेर न्यूज़,  बीकानेर। मेघसेना और राजस्थान मेघवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर के ऐतिहासिक जूनागढ़ किले के प्रांगण में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर से बीकानेर पधारे मेघसेना के प्रदेश अध्यक्ष भैरूलाल मेघवाल (कुण्डा़) एवं उनके साथ आए वरिष्ठ पदाधिकारियों के दल का स्थानीय कार्यकारिणी द्वारा ऐतिहासिक अभिनंदन किया गया। बीकानेर आगमन पर राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सोहनलाल मेघवाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समाजजनों ने उत्साहपूर्वक अगवानी की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सोहनलाल मेघवाल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष भैरूलाल मेघवाल (कुण्डा़)एवं उदयपुर से आए संपूर्ण प्रतिनिधिमंडल का साफा पहनाकर, फूलों की बड़ी मालाओं से तथा स्मृति चिह्न भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत-सत्कार किया गया।

Image


इस गौरवमयी कार्यक्रम में मेघसेना के प्रदेश संरक्षक अम्बालाल मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मांगीलाल बुझडा, प्रदेश सचिव शंकर लाल मेघवाल (बडावली), प्रख्यात समाजसेवी भैरुलाल मेघवाल (टोकर, सलुम्बर) तथा ललित कुमार मेघवाल (माचड़ा, राजसमन्द) सहित कई गणमान्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बीकानेर के स्थानीय वरिष्ठ प्रतिनिधियों में लालचंद मेघवाल (बेलासर), पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल (उदयरामसर) तथा चेतन राम ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और आगंतुकों का स्वागत किया।


मेघवाल समाज की दो महान प्रतिभाओं (MBBS) का बहुमान 
समारोह के दौरान समाज की शैक्षणिक प्रगति को रेखांकित करते हुए एक विशेष सम्मान सत्र आयोजित किया गया। वर्ष 2026 की मुख्य चिकित्सा परीक्षाओं (MBBS) में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर मेघवाल समाज का नाम रोशन करने वाले दो होनहार परीक्षार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। इनमें पारवां गांव के मूल निवासी डॉ. मदनलाल मेघवाल तथा हाल ही में अपनी neet परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बने डॉ. प्रेम कुमार मेघवाल शामिल हैं। समाज के शीर्ष पदाधिकारियों ने दोनों नवोदित डॉक्टरों को माला पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एकता और संगठन पर दिया जोर:
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भैरूलाल (कुण्डा़) मेघवाल ने समाज में एकता का आह्वान करते हुए कहा:
हम लोग जब तक एक साथ, एक जगह और एक ही जाजम (मंच) पर बैठकर सामूहिक रूप से कार्य नहीं करेंगे, तब तक समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। यदि हमें प्रगति की मुख्यधारा में मजबूती से स्थापित होना है, तो अतिशीघ्र संपूर्ण समाज को आपसी मतभेद भुलाकर एक जाजम पर आना होगा।"
 
कार्यक्रम के समापन सत्र में बीकानेर के स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित ज्वाला लाल आदि गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सैकड़ों की संख्या में जुटे समाज के युवाओं और गणमान्य नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: