HelloBikaner
BREAKING NEWS
• रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज • बीकानेर के आदित्य रंगा का राजस्थान की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन • रंगा की 93वीं जयंती पर आयोजित समारोह का प्रथम दिन पुस्तक संस्कृति को समर्पित रहा • शुक्रवार 30 नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • लटका मिला आरएसी जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज • बीकानेर के आदित्य रंगा का राजस्थान की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन • रंगा की 93वीं जयंती पर आयोजित समारोह का प्रथम दिन पुस्तक संस्कृति को समर्पित रहा • शुक्रवार 30 नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • लटका मिला आरएसी जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

'हर घर तिरंगा अभियान' राष्ट्रीय एकता को उत्साहित करने का अवसर : महावीर रांका

शहर भाजपा ने वितरित किए एक हजार झंडे, वंदे मातरम् के लगे नारे

2 months ago
'हर घर तिरंगा अभियान' राष्ट्रीय एकता को उत्साहित करने का अवसर : महावीर रांका

बीकानेर। भाजपा शहर बीकानेर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत पब्लिक पार्क के पास मंगलवार शाम को एक हजार तिरंगों का वितरण किया गया। जिला प्रभारी ओमप्रकाश सारस्वत एवं शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में पब्लिक पार्क से सर्किट हाउस तक राहगीरों को तिरंगे वितरित कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर फहराने का आह्वान किया गया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के भाव को उत्साहित करने का अवसर है।

 

Image

भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि वाहन चालकों ने उत्साह से तिरंगा लेकर वंदे मातरम के नारे भी लगाए। इस दौरान  अभियान के जिला संयोजक श्यामसिंह हाडला, युधिष्ठर सिंह भाटी, अशोक भाटी, मुकेश ओझा, शंभु गहलोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, गौरीशंकर देवड़ा, धनराज जाखड़, आदर्श शर्मा, संजय स्वामी, किशन भाटी, शक्तिसिंह शेरुणा, लक्ष्मीकांत सचदेव एवं जितेन्द्र आचार्य आदि उपस्थित रहे।

Image

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: