HelloBikaner
BREAKING NEWS
• युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा • भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ... • बुधवार दो सितंबर को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी पांच घंटे बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • युवा सम्मेलन की हुंकार, 2 सितंबर को बीकानेर आएंगे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा.. • श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की तारीख हुई तय, हुआ पोस्टर विमोचन, पढ़ें न्यूज़ • युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा • भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ... • बुधवार दो सितंबर को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी पांच घंटे बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • युवा सम्मेलन की हुंकार, 2 सितंबर को बीकानेर आएंगे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा.. • श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की तारीख हुई तय, हुआ पोस्टर विमोचन, पढ़ें न्यूज़

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एनएफएसए लाभार्थियों से करेंगे संवाद, आमजन की सुनेंगे समस्याएं

श्रीडूंगरगढ़ में लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई सोमवार को

2 months ago
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एनएफएसए लाभार्थियों से करेंगे संवाद, आमजन की सुनेंगे समस्याएं

बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  सुमित गोदारा द्वारा सोमवार को पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्री गोदारा एनएफएसए लाभार्थियों से संवाद करेंगे।  गोदारा ने बताया कि लाभार्थी सम्मेलन दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा। इसके बाद जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

 

 

 इसमें समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री गोदारा द्वारा प्रत्येक माह की 15 तारीख को विधानसभा वार लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस दौरान एनएफएसए के लाभार्थियों से संवाद किया जाता है। श्री गोदारा द्वारा अब तक नोखा और खाजूवाला में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित की जा चुके हैं।

 

 इसी श्रृंखला में श्रीडूंगरगढ़ में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। श्री गोदारा के नेतृत्व में प्रदेश में चले गए गिव अप अभियान के तहत 82 लाख लोगों ने स्वेच्छा से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ का परित्याग किया। जिसके बाद 83 लाख नए लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: