HelloBikaner
BREAKING NEWS
• युवा सम्मेलन की हुंकार, 2 सितंबर को बीकानेर आएंगे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा.. • श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की तारीख हुई तय, हुआ पोस्टर विमोचन, पढ़ें न्यूज़ • 190 सीटों पर भाजपा का मंथन, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा • छाये रहे बी. डी. कल्ला, मेळे-मगरियों में चुनाव, मेडिसिन विंग में हंगामा, इंजेक्शन की कालाबाजारी • नामी चेहरों की दावेदारी से माहौल गरमाया, एक ने भरा नामांकन, लिस्ट का इंतज़ार , पढ़ें न्यूज़ • युवा सम्मेलन की हुंकार, 2 सितंबर को बीकानेर आएंगे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा.. • श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की तारीख हुई तय, हुआ पोस्टर विमोचन, पढ़ें न्यूज़ • 190 सीटों पर भाजपा का मंथन, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा • छाये रहे बी. डी. कल्ला, मेळे-मगरियों में चुनाव, मेडिसिन विंग में हंगामा, इंजेक्शन की कालाबाजारी • नामी चेहरों की दावेदारी से माहौल गरमाया, एक ने भरा नामांकन, लिस्ट का इंतज़ार , पढ़ें न्यूज़

मंत्री के बयान पर बवाल: महिलाओं के सम्मान के लिए ओबीसी कांग्रेस ने चिकित्सा मंत्री खींवसर का किया पुतला दहन, देखें वीडियो

2 months ago
महिलाओं के सम्मान के लिए ओबीसी कांग्रेस ने चिकित्सा मंत्री खींवसर का किया पुतला दहन, देखें वीडियो

मंत्री के बयान पर बवाल

हैलो बीकानेर न्यूज़। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए कथित विवादित एवं अशोभनीय बयान के विरोध में आज बीकानेर के कोट गेट पर ओबीसी कांग्रेस द्वारा जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमा सुथार ने की। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और गरिमा से जुड़े विषयों पर इस प्रकार की टिप्पणियां न केवल निंदनीय हैं, बल्कि समाज में महिलाओं की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने चिकित्सा मंत्री से अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तथा भविष्य में ऐसी भाषा के प्रयोग से बचने की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल भी शामिल हुए और उन्होंने महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं और जनप्रतिनिधियों को अपने शब्दों के चयन में मर्यादा का पालन करना चाहिए।

ओबीसी कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं सम्मान की अधिकारी हैं और उनके आत्मसम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि मंत्री द्वारा अपने बयान पर खेद व्यक्त नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, ओबीसी विभाग, बीकानेर की जिला अध्यक्ष उमा सुथार, जिला सचिव अर्चना नागल एवं सीता सुथार, प्रदेश सचिव नवनीत कौर, संगठन महामंत्री नवीन जांगिड़, महासचिव भवानी गहलोत सहित सेलिना खान, शांति बेनीवाल, मीनू मोदी, खुशबू गहलोत, मुन्नी देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, अंजलि, पूजा, मुमताज शेख, रितेश शर्मा, कैलाश गहलोत, डी.सी. गहलोत, नितिन वशिष्ठ, राहुल जादू, संगत, महबूब रंगरेज, भगवान सिंह राठौड़, धनसुख आचार्य एवं निर्मला बिश्नोई उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने "नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान" तथा "महिलाओं का अपमान बंद करो, जनता से माफी मांगो" जैसे नारों के साथ अपना विरोध प्रकट किया।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: