बीकानेर: चौखुंटी ब्रिज के नीचे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना, पहुंची पुलिस, देखे वीडियो
बीकानेर
हैलो बीकानेर न्यूज़, बीकानेर। शहर के वार्ड नंबर 70 स्थित चौखुंटी ब्रिज के नीचे सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक-युवती के छिपकर सोने का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। वीडियो की जानकारी मिलने पर वार्ड नंबर 70 के पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित एवं भाजपा नेता अयूब कायमखानी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक-युवती को पुल के नीचे से बाहर निकलवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
क्षेत्र में नशे की गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग
स्थानीय स्तर पर चौखुंटी ब्रिज के आसपास नशे की बिक्री और युवाओं सहित कम उम्र के बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर चिंता जताई जा रही है। मौके पर नशे की बिक्री से जुड़ी गतिविधियों की भी शिकायत सामने आई। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे इलाके में नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा नशे की बिक्री और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ