HelloBikaner
BREAKING NEWS
• युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा • भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ... • बुधवार दो सितंबर को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी पांच घंटे बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • युवा सम्मेलन की हुंकार, 2 सितंबर को बीकानेर आएंगे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा.. • श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की तारीख हुई तय, हुआ पोस्टर विमोचन, पढ़ें न्यूज़ • युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा • भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ... • बुधवार दो सितंबर को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी पांच घंटे बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • युवा सम्मेलन की हुंकार, 2 सितंबर को बीकानेर आएंगे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा.. • श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की तारीख हुई तय, हुआ पोस्टर विमोचन, पढ़ें न्यूज़

ग्रामीण सेवा शिविरों में मौके पर ही हो रहा है समस्याओं का समाधान, पढ़ें न्यूज़

15 जून को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

2 months ago
ग्रामीण सेवा शिविरों में मौके पर ही हो रहा है समस्याओं का समाधान, पढ़ें न्यूज़
जयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत 15 जून 2026 को जयपुर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा तथा पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
 
जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि 15 जून को उपखण्ड सांगानेर की मोहनपुरा , जोबनेर की ढ़ींढा, फागी की भोजपुरा, फुलेरा की लालाना, चाकसू की भोज्याड़ा और राडोली, सांभर की हबसपुरा, आमेर की बगवाड़ा, मौजमाबाद की उगरियावास, शाहपुरा की मामटोरी कला व शिवसिंहपुरा, चौमू की निवाणा व देवथला, माधोराजपुरा की डिडावता, बस्सी की टोडाभाटा व भूडला , जयपुर की निमेडा, जमवारामगढ़ की चावण्ड का मण्ड व माथासुला, दूदू की बिंगोलाव, किशनगढ़ रेनवाल की मुडोती, रामपुरा डाबडी की नांगल पुरोहितान ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
 
उन्होंने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण करेंगे। साथ ही राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, कृषि, जलदाय, विद्युत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
 
उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाने एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: