HelloBikaner
BREAKING NEWS
• श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की तारीख हुई तय, हुआ पोस्टर विमोचन, पढ़ें न्यूज़ • 190 सीटों पर भाजपा का मंथन, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा • छाये रहे बी. डी. कल्ला, मेळे-मगरियों में चुनाव, मेडिसिन विंग में हंगामा, इंजेक्शन की कालाबाजारी • नामी चेहरों की दावेदारी से माहौल गरमाया, एक ने भरा नामांकन, लिस्ट का इंतज़ार , पढ़ें न्यूज़ • विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य आयोजन • श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की तारीख हुई तय, हुआ पोस्टर विमोचन, पढ़ें न्यूज़ • 190 सीटों पर भाजपा का मंथन, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा • छाये रहे बी. डी. कल्ला, मेळे-मगरियों में चुनाव, मेडिसिन विंग में हंगामा, इंजेक्शन की कालाबाजारी • नामी चेहरों की दावेदारी से माहौल गरमाया, एक ने भरा नामांकन, लिस्ट का इंतज़ार , पढ़ें न्यूज़ • विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य आयोजन

बीकानेर: श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की तारीख हुई तय, हुआ पोस्टर विमोचन, पढ़ें न्यूज़

8 hours ago
श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की तारीख हुई तय, हुआ पोस्टर विमोचन, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर

हैलो बीकानेर। आज बीकानेर के  होटल उत्सव में राजस्थान श्री गुर्जर गॉड ब्राह्मण समाज क्रिकेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष जाजड़ा के तत्वाधान में सभी युवा क्रिकेट प्रेमियों के बीच जीजीपीएल 2026 की विधिवत्त रूप से घोषणा की गई। 

जिसमें सर्वप्रथम श्री महर्षि गौतम के आगे प्रज्वलित किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का पोस्टर विमोचन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मनीष जाजड़ा व टूर्नामेंट संयोजक वासुदेव उपाध्याय ने बताया की भव्य शुभारंभ  बीकानेर रेलवे ग्राउंड में  27/9/2026 को सुबह 11:00 बजे होगा। बीकानेर जिले के युवा शक्ति के साथ टेनिस बॉल से टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन 01/9/26 से शुरू होंगे तथा  रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10/ 9/ 2026 तक रहेगी। टीम लॉटरी दिनांक 20-9-2027 रखी गई है कौन सी टीम किसके साथ खेलेगी।

जिस प्रकार से युवाओं में टूर्नामेंट के प्रति जोश व उत्साह देखने को मिला लगता है बीकानेर जिले से 50 से 60 टीम आने की संभावना है। आयोजन समिति सयोंजक के साथ एक कमेटी गठित करके आगे के आयोजन की तैयारी की जिम्मेदारी सभी युवाओं को सौपी जाएगी। 

इसी मंच पर आज समाज के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों व समाज के गणमान्य प्रबुद्ध  जनों और पत्रकारों के बीच हर दिल अजीज मनीष जाजड़ा राजस्थान श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज  क्रिकेट संघ के प्रदेशअध्यक्ष बनने पर युवा दिलों की धड़कन जाजड़ा का माला व साफा पहनाकर  स्वागत और अभिनंदन किया गया। बीकानेर जिले से आए हुए सभी युवा साक्षी बने इस आयोजन के जिसमे बिरजू प्यार, अमित जोशी, रविंद्र जाजड़ा,रामेंद्र शर्मा, जयराम उपाध्याय, प्रहलाद जोशी, संदीप उपाध्याय, रामदेव उपाध्याय,वासुदेव उपाध्याय, राजू चानी, और सभी आए हुए सभी खेल प्रेमियों का महादेव उपाध्याय ने हृदय से स्वागत व आभार व्यक्त किया।

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: