HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर से बड़ी खबर: महापौर चुनाव से पहले धमकी, अगर वोट नहीं डालने दिया तो ... पढ़ें न्यूज़

3 weeks ago
महापौर चुनाव से पहले धमकी, अगर वोट नहीं डालने दिया तो ... पढ़ें न्यूज़

बीकानेर से बड़ी खबर

हैलो बीकानेर न्यूज़। कल यानि सोमवार को बीकानेर में महापौर के चुनाव होंगे उससे पहले गहमागहमी का माहौल हो गया है। प्रशासनिक हस्तक्षेप से खफा कांग्रेसी पार्षद व एडवोकेट मनोज विश्नोई के समर्थक अधिवक्ताओं ने चुनाव में सता पक्ष के दुरूपयोग का आरोप लगते हुये नाराजगी और रोष जताया है कि अगर प्रशासन की और से कांग्रेसी पार्षदों को वेबजह चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने से रोका जाएगा। तो महिला अधिवक्ताओं के साथ कुछ अधिवक्ता आत्मदाह तक कर सकते है। 

मनोज विश्नोई सहित इन अधिवक्ताओं का आरोप है कि सरकार द्वारा अनैतिक तरीको को अपनाकर निकाय चुनाव के मेयर पद के लिये सोमवार को होने वाले चुनाव में कांग्रेसी पार्षदों को वोट देने से रोका जा सकता है। ऐसा करने पर एडवोकेट संतोष विश्नोई, एडवोकेट अनिल पूनिया, एडवोकेट पुष्पेन्द्र खत्री, एडवोकेट पुष्पा चौधरी, एडवोकेट संतोष बिनावरा ने नगर निगम परिसर में आत्मदाह की चेतावनी दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: