HelloBikaner
BREAKING NEWS
• महापौर चुनाव से पहले धमकी, अगर वोट नहीं डालने दिया तो ... पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर मेयर चुनाव से पहले बड़ी खबर, इन पर हुई कार्रवाई, पढ़े न्यूज • इस बीजेपी नेता का कांग्रेस पर हमला, चुने हुए पार्षदों को लेकर किया बड़ा दावा • कल बीकानेर शहर के अधिकांश इलाकों में तीन घंटे रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • निकाय चुनावों ने बढ़ाई धुकधुकी, भाजपा हारी बीकानेर निगम • महापौर चुनाव से पहले धमकी, अगर वोट नहीं डालने दिया तो ... पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर मेयर चुनाव से पहले बड़ी खबर, इन पर हुई कार्रवाई, पढ़े न्यूज • इस बीजेपी नेता का कांग्रेस पर हमला, चुने हुए पार्षदों को लेकर किया बड़ा दावा • कल बीकानेर शहर के अधिकांश इलाकों में तीन घंटे रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • निकाय चुनावों ने बढ़ाई धुकधुकी, भाजपा हारी बीकानेर निगम

बीकानेर: बिजली चोरी रोकने के लिए Bkesl ने भुट्टो का बास में की कार्रवाई

बदले 25 मीटर और बिछाई आर्मर्ड केबल,  क्षेत्र के सभी ट्रांसफार्मर ठीक किए

1 month ago
बिजली चोरी रोकने के लिए Bkesl ने भुट्टो का बास में की कार्रवाई

बीकानेर

हैलो बीकानेर न्यूज़, बीकानेर। गजनेर रोड स्थित भुट्टों के बास क्षेत्र में लंबे समय से हो रही बिजली चोरी रोकने के लिए बीकेईएसएल ने मंगलवार को पुलिस  की मौजूदगी में व्यापक अभियान चलाया। तीसरे चरण की इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के दो ट्रांसफार्मरों पर तकनीकी सुधार कर 25 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए और कुछ मीटर मकानों के बाहर लगाए गए।

इसके अलावा कटी हुई सर्विस लाइनों को हटाकर उनकी जगह नई केबल लगाई तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पोल पर बॉक्स भी लगाए गए। बीकेईएसएल का दावा है कि इस क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 5 लाख रुपए की बिजली चोरी हो रही थी, जिसे रोकने के लिए ही यह कार्रवाई की गई।

Image

बीकेईएसएल के चीफ कम्युनिकेशन अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि भुट्टों के बास क्षेत्र में कुल नौ ट्रांसफार्मर हैं। इनमें से सात ट्रांसफार्मरों पर पहले ही सुधार कार्य किया जा चुका था, जबकि शेष दो ट्रांसफार्मरों पर मंगलवार को तकनीकी उन्नयन और नेटवर्क सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरा किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

अभियान के दौरान 614 मीटर सर्विस केबल बदली गई। इसके अलावा 300 मीटर 70 वर्ग मिमी एलटी केबल तथा 310 मीटर 25 वर्ग मिमी एलटी केबल भी बिछाई गई। सुबह 10 बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम तक चली। बीच में बारिश के कारण कुछ समय के लिए कार्य रोकना पड़ा। कार्रवाई में बीकेईएसएल के 40 अधिकारी, 80 श्रमिक और 55 पुलिसकर्मी तैनात रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: