HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

भारी बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

7 hours ago
भारी बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

हैलो बीकानेर न्यूज़, बीकानेर। भारी वर्षा और अतिवृष्टि के कारण सड़कों पर जलभराव तथा यातायात प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए परिवहन विभाग ने आमजन के लिए सड़क सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की है।विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश होने की स्थिति में अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें तथा यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतें।

 

 

एडवाइजरी के अनुसार बारिश के समय सड़कों के गीले होने से वाहनों की ब्रेक लगाने की क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में वाहन धीमी गति से चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। विशेषकर रात्रि के समय निकलने से पहले वाहन की हेडलाइट, इंडिकेटर, ब्रेक तथा वाइपर की जांच अवश्य कर लें।विभाग ने कहा है कि अंडरपास, रपट, नदी-नालों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की गहराई का अनुमान लगाना कठिन होता है। ऐसे स्थानों से वाहन निकालने का प्रयास जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए जलभराव वाले मार्गों से बचें और चेतावनी संकेतों का पालन करें।

 

Image

परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वर्षा के दौरान यातायात नियमों का पालन करते हुए सतर्कता बरतें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो। जलभराव, ट्रैफिक जाम और भूस्खलन वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील विभाग ने नागरिकों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने का आग्रह किया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि वर्षा के दौरान जलभराव के कारण कई स्थानों पर यातायात बाधित हो सकता है और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में घर या कार्यालय से निकलने से पहले मार्ग की यातायात स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा गिरने की आशंका को देखते हुए खराब मौसम में ऐसे मार्गों से यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।

 

 

विभाग ने चारपहिया वाहन चालकों को चेताया है कि गहरे पानी में वाहन ले जाने से विद्युत प्रणाली (इलेक्ट्रिक सिस्टम) प्रभावित हो सकती है, जिससे वाहन के दरवाजे तक नहीं खुल पाते। साथ ही बारिश के दौरान विंडस्क्रीन पर धुंध जमने पर डी-फॉगर का उपयोग करने की सलाह दी गई है। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों को सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, जलभराव वाले स्थानों पर रेलिंग एवं चेतावनी संकेत लगाने तथा खुले विद्युत तारों वाले क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि व्यापक जनजागरूकता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: