HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बाफना स्कूल में 3000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए तिरंगे • मुंबई में 18 से 20 दिसंबर तक जुटेगा वैश्विक हिंदू समाज, जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर बनेगा विचार-मंथन का केंद्र • सियाग और मेघवाल ने जिले व शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई, देखें वीडियो • क्या स्थानीय स्वाधीनता सेनानियों को याद करेगी सरकार, मेडिसिन विंग जैसा फार्मूला सब जगह लागू हो • विद्युत तंत्र को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है बीकेईएसएल • बाफना स्कूल में 3000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए तिरंगे • मुंबई में 18 से 20 दिसंबर तक जुटेगा वैश्विक हिंदू समाज, जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर बनेगा विचार-मंथन का केंद्र • सियाग और मेघवाल ने जिले व शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई, देखें वीडियो • क्या स्थानीय स्वाधीनता सेनानियों को याद करेगी सरकार, मेडिसिन विंग जैसा फार्मूला सब जगह लागू हो • विद्युत तंत्र को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है बीकेईएसएल

बीकानेर: बाफना स्कूल में 3000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए तिरंगे

6 hours ago
बाफना स्कूल में 3000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए तिरंगे

बीकानेर

हैलो बीकानेर न्यूज़ बीकानेर। नोखा रोड स्थित सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत करीब तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को तिरंगे वितरित किए गए। बाफना स्कूल के सीइओ डॉ. पीएस वोहरा ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मिथिलेश गौतम ने विद्यार्थियों को तिरंगे की महत्ता बताते हुए कहा कि हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए तब जाकर हमें आजादी मिली और तिरंगा फहराने का अवसर मिला। समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा वरिष्ठ नेता रविशेखर मेघवाल ने कहा कि तिरंगा मात्र एक ध्वज नहीं बल्कि राष्ट्रएकता व देशभक्ति का गौरव है। आजादी के वीरों ने अपना बलिदान देकर तिरंगे की शान को बनाए रखा।

समारोह को बीकानेर भाजपा प्रभारी ओम सारस्वत, ओबीसी मोर्चा पूर्व अध्यक्ष चम्पालाल गेदर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका एवं भाजपा आईटी प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान डॉ. पीएस वोहरा ने बताया कि विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति रचनाओं की प्रस्तुति दी।

Image

इस दौरान राजाराम सीगड़, प्रकाश मेघवाल, शंकरसिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र व्यास, ओम राजपुरोहित, शिवलाल तेजी, शंभुदयाल गहलोत, आदर्श शर्मा, पंकज गहलोत, शक्तिसिंह शेरुणा, राजेन्द्र चौहान, किशन भाटी, संजय स्वामी, धीरज रांका, दाऊलाल छंगाणी, नरेन्द्र चंचल, सरिता नाहटा, अर्पित तंवर, हिमांशु टाक, मुकेश सैन एवं नितेश लखेसर आदि उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: