HelloBikaner
BREAKING NEWS
• युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा • भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ... • बुधवार दो सितंबर को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी पांच घंटे बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • युवा सम्मेलन की हुंकार, 2 सितंबर को बीकानेर आएंगे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा.. • श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की तारीख हुई तय, हुआ पोस्टर विमोचन, पढ़ें न्यूज़ • युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा • भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ... • बुधवार दो सितंबर को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी पांच घंटे बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • युवा सम्मेलन की हुंकार, 2 सितंबर को बीकानेर आएंगे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा.. • श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की तारीख हुई तय, हुआ पोस्टर विमोचन, पढ़ें न्यूज़

Today news: युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा

12 hours ago
युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा

Today news

हैलो बीकानेर न्यूज़,  बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने बुधवार को बीकानेर प्रवास के दौरान भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका, संगठनात्मक तैयारियों और बूथ स्तर पर मजबूती को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम के बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली भी निकाली गई।

Image

प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि युवा शक्ति भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण ताकत है। आगामी नगर निकाय चुनाव में युवाओं की सक्रिय भागीदारी निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने और बीकानेर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प दिलाया। भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, मेहनत और सक्रियता के बल पर आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत जनसमर्थन मिलेगा।

 

शंकर गोरा के बीकानेर पहुंचने पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात युवा मोर्चा से जुड़े उन पदाधिकारियों के वार्डों में जनसंपर्क किया गया, जिन्हें आगामी निकाय चुनाव के लिए पार्षद प्रत्याशी बनाया गया है। साथ ही आसपास के वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की गई।

सम्मेलन के समापन पर भाजयुमो बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बीकानेर शहर एवं देहात युवा मोर्चा की पूरी टीम को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद देते हुए आगामी निकाय चुनाव में एकजुट होकर भाजपा की विजय के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री आदित्य पुजारी, नगर निकाय सह प्रभारी महावीर सैनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाइवाल, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, महामंत्री दिलीप सिंह, अनिल जोशी, मदन सोनी, मुरली सैन, सुनील मेघवाल, प्रदीप सारस्वत, गजेंद्र सिंह भाटी, अंकित तंवर, पंकज अग्रवाल, सुभाष धारणिया, जयवीर सिंह भाटी, मांगीलाल गोदारा, निशांत गॉड, गिरिराज खत्री, भव्य दत्त भाटी, देवेंद्र सिंह सिसोदिया, नेमी चंद तंवर, रेनी मेहरा, ऋषि पारीक, प्रेम धांधल, अजभजीत, महेश भाटी, गजानंद ओझा, गणेश श्रीमाली, निशा लम्बा, राजेंद्र जालप, हिमांशु अग्रवाल, श्रवण कुमावत, बीरबल कुमावत,गोविंद सारस्वत, तनुज सारस्वत, चैन सिंह राजपुरोहित,  सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निवेदक: भव्य दत्त भाटी
जिला संयोजक (मीडिया) युवा मोर्चा बीकानेर शहर

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: