HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

Today news: युवा सम्मेलन की हुंकार, 2 सितंबर को बीकानेर आएंगे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा..

7 hours ago
युवा सम्मेलन की हुंकार, 2 सितंबर को बीकानेर आएंगे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा..

Today news

हैलो बीकानेर न्यूज़, बीकानेर।  आगामी 2 सितंबर को आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बीकानेर शहर एवं देहात की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा की विजय में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि, सम्मेलन को सफल बनाने के साथ-साथ निकाय चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। 

Image

देहात जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर ने बताया कि युवा मोर्चा संगठन की मजबूत कड़ी है और निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने तथा पार्टी के प्रत्याशियों को विजय दिलाने में युवाओं की निर्णायक भूमिका रहेगी। बैठक में बताया गया कि, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा पहली बार बीकानेर आगमन करेंगे। युवा सम्मेलन को लेकर शहर एवं देहात के युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

 

इस दौरान भाजपा महामंत्री दिलीप सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मुरली सैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मदन सोनी, युवा मोर्चा महामंत्री प्रदीप सारस्वत, पवन स्वामी, गिरिराज मोदी, धीरज पंडित, भव्य दत्त भाटी, राजेंद्र जालप, देवेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह भाटी, अंकित तंवर, निशांत गौड़, चैन सिंह राजपुरोहित, मांगीलाल गोदारा, जयवीर सिंह भाटी, हिमांशु अग्रवाल, ऋषि पारीक, सुरेंद्र स्वामी, रोहिताश व्यास, गजानंद  ओझा, सुशील जाजड़ा, राकेश भाटी, विजयपाल कूकना, सुभाष धारणिया, रणवीर सिंह सेरूणा, शुभम भोजक, हरिकांत शर्मा, लवेश कश्यप, अरुण प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: