हैलो बीकानेर। मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से नाबालिग की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। जानकारी के अनुसार घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के शनि मंदिर के पास पीछे पवनपुरी झुग्गी झोपड़ी में 13 मार्च की रात को 09 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई दीपेन्द्र आदिवासी ने रिपोर्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि उसका भाई रामकेश जो कि 15 वर्ष की उम्र का था। 13 मार्च की रात को 9 बजे के आसपास मोबाइल चार्ज कर रहा था। बारिश के कारण कटे हुए तार से करंट लग गया। जिसके चलते उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ