ब्रेकिंग न्यूज़: पुष्करणा स्कूल निवासी महिला को भैरूजी गली में चोरों ने बनाया शिकार, पढ़ें पूरी न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़
हैलो बीकानेर न्यूज़, बीकानेर। शहर के व्यस्त बाजार भैरूजी गली में चोरों ने खरीदारी करने पहुंची एक महिला को निशाना बनाया। भीड़ के बीच शातिर चोर महिला का बैग काटकर उसमें रखा सैमसंग मोबाइल, सोने की चेन और 6 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, पुष्करणा स्कूल निवासी शीतल अपनी बहन ममता के साथ भैरूजी गली में खरीदारी करने पहुंची थीं। दोपहर करीब 3:30 बजे सांखला आइसक्रीम दुकान के पास से गुजरने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग काट लिया। कुछ देर बाद बैग संभालने पर मोबाइल, सोने की चेन और नकदी गायब मिली।
पीड़िता के पति संजय आचार्य सोनू ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आज अकेले कोटगेट थाना क्षेत्र में चोरी के 5 मुकदमे सामने आए हैं, जिससे बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों में दहशत का माहौल है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ