मानसून अपडेट: आज नहीं आई बारिश तो करना होगा, इस तारीख तक इंतज़ार, पढ़ें न्यूज़
If it doesn't rain in Bikaner today, you will have to wait till this date, read the news
मानसून अपडेट
हैलो बीकानेर। बीकानेर में तेज बारिश का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा है धूप और उमस से आम जन का हाल बेहाल हो रहा है। कल हुई 2.2 एमएम की बारिश का उमस और गर्मी पर असर नहीं पड़ा उलटा उमस और गर्मी और बढ़ गई है। हालांकि रात मेन पारा गिर गया और ठंडी हवाओं ने थोड़ी राहत दे दी। बुधवार को तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बात आज यानि गुरवार की करें तो बारिश आज नहीं होती है तो बीकानेर वासियों को बारिश के लिए 20 जुलाई का इंतज़ार करना पड़ेगा। क्यूकी अगर आज बारिश नहीं हुई तो मानसून का सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और आगामी 10 दिनों तक बारिश के आसार न के बराबर लग रहे है।
मौसम विशेषज्ञों की माने तो कल की बारिश आधिकारिक रूप से मानसून की बारिश नहीं थी। उनका कहना है की मानसून की बारिश तब मानी जाती है जब जिले के आधे हिस्से मतलब 50 प्रतिशत हिस्से में अच्छी बारिश हो। आज अगर अच्छी बारिश होती है तो इसे आधिकारिक तौर से मानसून का प्रवेश माना जाएगा।
जब से मौसम विशेषज्ञों से उमस के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा की उमस रेगिस्तान में दोपहर के बाद उमस बढ़ना अछे संकेत है क्यूकी उमस बढ्ने से अच्छी बारिश होती है। हाल फिलहाल बीकानेर को एक अच्छी और तेज बारिश का इंतज़ार आज रहेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ