HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

Breaking News: बीकानेर इस थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना, युवक घायल, देखें वीडियो

2 weeks ago
बीकानेर इस थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना, युवक घायल, देखें वीडियो

Breaking News

हैलो बीकानेर। अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार शहर के नया शहर थाना क्षेत्र सोनगिरी कुंआ के आस पास इलाके में चाकूबाजी की घटना हुई है। जिसमें एक युवक घायल होने की खबर सामने आ रही है। घायल युवक का नाम कमाल बताया जा रहा है। 

घायल युवक को  बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है।मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब आधे घंटे से इस युवक का हमला करने वाले कुछ युवक इंतजार कर रहे थे। जिनके हाथ में डंडे वगैरह भी थे। जैसे ही कमल यहां से गुजरा उस पर युवक टूट पड़े और एक युवक ने चाकू से हमला बोल दिया।

सूचना मिलने पर नया शहर पुलिस थानाधिकारी सुरजीत अपनी टीम सहित मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है,  फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: