HelloBikaner
BREAKING NEWS
• अब बिजली संबंधी ये काम भी होंगे ऑनलाइन , पढ़ें न्यूज़ • 14 अक्टूबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • चौखुंटी ब्रिज के नीचे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना, पहुंची पुलिस, देखे वीडियो • बीकानेर की होनहार छात्रा चौधरी को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित • महारानी राजकीय बालिका विद्यालय में खिलाड़ियों के लिए जिम का शुभारम्भ • अब बिजली संबंधी ये काम भी होंगे ऑनलाइन , पढ़ें न्यूज़ • 14 अक्टूबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • चौखुंटी ब्रिज के नीचे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना, पहुंची पुलिस, देखे वीडियो • बीकानेर की होनहार छात्रा चौधरी को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित • महारानी राजकीय बालिका विद्यालय में खिलाड़ियों के लिए जिम का शुभारम्भ

बीकानेर: सीबीआई ने रेलवे के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ा, बिल पास करने के बदले लिए 1.20 लाख रुपए, देखें वीडियो

1 month ago
सीबीआई ने रेलवे के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ा, बिल पास करने के बदले लिए 1.20 लाख रुपए, देखें वीडियो

बीकानेर

हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर में सीबीआई मतलब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन ने रेलवे के दो कर्मचारियों को लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दोनों गिरफ्तार हुये लोगों में एक सीनियर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी और दूसरा रेलवे का कर्मचारी राकेश बताया जा रहा है।

दोनों पर वेस्ट बंगाल के कोलकाता की एम आर टी कंपनी के लगभग 48 करोड़ रुपए के टेंडर से जुड़े बिल पास करने और भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

सीबीआई ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद ढोला मारू होटल के पास स्थित रेलवे के कंस्ट्रक्शन विंग के ऑफिस में ट्रेप की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद रेलवे के पूरे विभाग में सनसनी फ़ेल गई। जबकि रेल के  अधिकारी मामले में बोलने से बच रहे है।

सीबीआई ( जांच एजेंसी)  अब रिश्वत, बिल भुगतान और टेंडर से जुड़े कागजो की जांच कर रही है। जांच आगे बढ्ने के साथ मामले से जुड़े अन्य तथय और इसमें अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की संभावना जताई जा रही है। 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: