HelloBikaner
BREAKING NEWS
• मोबाइल छोड़ मैदान से जुड़ेंगे बच्चे, बीकानेर में 8 नवंबर को सजेगी ‘खेल वाली दिवाली’ • राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता की संशोधित तिथियां घोषित, आज से बीकानेर में • दिवाली पर बीकानेर में पटाखों को लेकर सख्ती, कई बाजारों में पूर्ण प्रतिबंध, पढ़ें पूरी न्यूज़ • श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के युवाओं की पहल को मिली जबरदस्त सफलता, खचाखच भरा रहा • जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायती राज आम चुनाव के तीसरे चरण में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण • मोबाइल छोड़ मैदान से जुड़ेंगे बच्चे, बीकानेर में 8 नवंबर को सजेगी ‘खेल वाली दिवाली’ • राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता की संशोधित तिथियां घोषित, आज से बीकानेर में • दिवाली पर बीकानेर में पटाखों को लेकर सख्ती, कई बाजारों में पूर्ण प्रतिबंध, पढ़ें पूरी न्यूज़ • श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के युवाओं की पहल को मिली जबरदस्त सफलता, खचाखच भरा रहा • जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायती राज आम चुनाव के तीसरे चरण में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

बीकानेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल करेंगे रोड शो, यह रहेगा रूट

mayank Rajnish
nims
2 months ago
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल करेंगे रोड शो, यह रहेगा रूट

बीकानेर

हैलो बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो करेंगे। रोड शो को लेकर आज प्रशासन के साथ वार्ता कर रूट को अंतिम रूप दिया गया।

देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पर दोपहर 2:15 बजे आगमन होगा। इसके बाद दोपहर 2:40 बजे पुष्करणा स्टेडियम से रोड शो शुरू होगा, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। रोड शो का दोपहर 3:40 बजे जूनागढ़ के पास समापन होगा। 4:40 पर लालगढ़ पैलेस में संगठनात्मक बैठक लेंगे।

शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया मुख्यमंत्री का रोड शो

पुष्करणा स्टेडियम, गोकुल सर्किल, नथूसर गेट, बारह गुवाड़, आचार्य चौक, तेलीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड, सादुल सर्किल जूनागढ़ रोड शो के समापन के बाद मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं एवं आमजन को धन्यवाद संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शाम 5 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर से रवाना होंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: