HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

News: बीकानेर के इस क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत, पढ़ें न्यूज़

2 weeks ago
बीकानेर के इस क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत, पढ़ें न्यूज़

News

हैलो बीकानेर। गंगाशहर में चौपड़ाबाड़ी से सुजानदेसर की ओर जाने वाले मार्ग पर अवैध कब्जों की शिकायत जन अभाव अभियोग निराकरण समिति (जिला कलक्टर) से की गई है। चौपड़ाबाड़ी क्षेत्र के निवासियों ने ज्ञापन में पुराने ईंट भट्टा क्षेत्र स्थित सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि न केवल भूमि पर कब्जा किया गया है बल्कि भूमि को समतल करके प्लॉट के रूप में बिक्री भी की जा रही है। उक्त भूमि पटवार हल्का गंगाशहर के शरह स्वरूपदेसर संख्या 21,22,24 एवं 25 (यूआईटी) तथा किसमीदेसर के खसरा संख्या 1096/28,129,130 (सिवाय चक भूमि) कुल 6.02 हैक्टेयर पर स्थित है।

यह भूमि पूर्व में संपतलाल पुत्र धूराराम के नाम से ईंट भट्टा हेतु लीज पर दी गई थी और निधन के उपरांत लीज स्वत: समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन देने के साथ ही अवैध कब्जे हटाने व आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र के बाबूलाल जाट, कैलाश खुडिय़ा, बाबूलाल कुमावत, महावीर भाटी, ओंकार भाटी, संतोष यादव आदि शामिल रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: