Today news: नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का बनेगा बोर्ड, मंडल अध्यक्षों की अहम भूमिका - यशपाल गहलोत
नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर बीकानेर पूर्व विधानसभा की तैयारी बैठक
Today news
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव हेतु बीकानेर पूर्व विधानसभा की तैयारी हेतु आज पीसीसी सदस्य और पूर्व विधानसभा से प्रत्याशी रहे यशपाल गहलोत ने अपने कार्यालय में पूर्व विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के साथ चर्चा कर चुनाव किस मजबूती से लड़ा जाए उस पर योजना बनाई।

बैठक को संबोधित करते हुए यशपाल गहलोत ने कहा कि वर्तमान हालातों में बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है जिसमें बीकानेर पूर्व विधानसभा की महत्वपूर्ण भूमिका रहनी है पिछले चुनावो में भी पूर्व विधानसभा से कांग्रेस के अधिकतम पार्षद जीतकर आए है इस बार भी हमे बीकानेर पूर्व से कांग्रेस पार्टी के कम से कम 30 पार्षद चुनाव कैसे जीत उस पर ध्यान केंद्रित कर मेहनत करनी है और इस चुनाव में मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है लिहाजा मंडल अध्यक्ष अपने अपने प्रभार वाले वार्डो में कांग्रेस के लिए हर वक्त तैयार रहेंगे

ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा ने कहा कि आना वाला निगम चुनाव कांग्रेस के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है और हम अपने अपने वार्डो में डटे रहे क्योंकि हर समय परिस्थितियों को बदलने में भाजपा माहिर है हमें उससे सावचेत रहना है
बैठक में व्यास कॉलोनी मंडल अध्यक्ष बाबूलाल धवल, फड़ बाजार मंडल अध्यक्ष अंजुम अली तीर्थमब मंडल अध्यक्ष प्रदीप जाडीवाल, सुभाषपुरा मंडल अध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा, रामपुरा मंडल अध्यक्ष विजयपाल गोदारा, रानीबाजार मंडल अध्यक्ष मुबारक हुसैन, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष निर्मल विश्नोई, पवनपूरी मंडल अध्यक्ष शिवप्रकाश शर्मा,
राहुल जादूसंगत,अविनाश राठौड़ रवि गहलोत,नितिन वत्सस मौजूद रहे
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ