बीकानेर में ACB की कार्रवाई: विकास अधिकारी को 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित किया डिटेन, देखें वीडियो
ए.सी.बी. स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा
बीकानेर में ACB की कार्रवाई
हैलो बीकानेर न्यूज़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा आज कार्रवाई करते हुए नारायण सुथार, विकास अधिकारी, लोहावट, जिला फलौदी को उनके निजी वाहन हुंडई वेन्यू नम्बर आरजे 07 सीडी 0047 से 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित पकड़ा गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी स्पेशल यूनिट बीकानेर को सूचना प्राप्त हुई थी कि लोहावट बीडीओ संदिग्ध राशि के साथ लोहावट से रवाना होकर बीकानेर की ओर आ रहे हैं।
उक्त सूचना पर ए.सी.बी. बीकानेर के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में ए.सी.बी. स्पेशल यूनिट बीकानेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार मय टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन हुंडई वेन्यू नम्बर आरजे 07 सीडी 0047 को नोखा रोड, भीनासर चैक पॉइंट पर रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि बरामद की गई।
ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं प्रकरण संबंधी अग्रिम कार्रवाई जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ