HelloBikaner
BREAKING NEWS
• वैश्य समाज ने दी चेतावनी, मुख्यमंत्री को देंगे ज्ञापन • हैड कानिस्टेबल 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़ • जन्माष्टमी से पूर्व स्कूल में दिखी कृष्ण-राधा की मनमोहक झांकी • युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा • भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ... • वैश्य समाज ने दी चेतावनी, मुख्यमंत्री को देंगे ज्ञापन • हैड कानिस्टेबल 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़ • जन्माष्टमी से पूर्व स्कूल में दिखी कृष्ण-राधा की मनमोहक झांकी • युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा • भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ...

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त

2 months ago
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त

श्रीगंगानगर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला शाखा श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव जल्दी ही करवाये जाएंगे। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिहाग ने सोमवार को बताया कि इसके लिए जिलाध्यक्ष रवीन्द्र शर्मा द्वारा भिजवाये गये प्रस्ताव पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के तहत चुनाव अधिकारी अशोककुमार कलवानियां और सहायक चुनाव अधिकारी हेमंत शर्मा को नियुक्त किया गया।

 

उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के जल्द चुनाव कराये जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा चुनाव अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। जिलाध्यक्ष रवीन्द्र शर्मा ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत कोई भी स्थायी और अस्थायी नर्सिंग कार्मिक संगठन की सदस्यता लेकर चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकता है और चुनाव लड़ सकता है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: