बीकानेर से बड़ी खबर: सरकारी अस्पताल में देर रात लगी आग, प्रसूती वार्ड से महिलाओं को सुरक्षित निकाला
बीकानेर से बड़ी खबर
हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर के नापासर उप जिला अस्पताल में देर रात यानि शुक्रवार को आग लग गई जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार अस्पताल के बंद पड़े जनरेटर में आग लग गई। जनरेटर हाउस के पास प्रसूति वार्ड था। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत वार्ड को खाली करवाया और सभी प्रसूताओं और शिशुओ को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवाया गया।
बताया जा रहा है समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। लेकिन लोगों का आरोप है की लाइट आने के बाद भी जनरेटर चालू था। जबकि हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है की आग लगी तब जनरेटर बंद था। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 2.15 पर हुआ।

अब ये जांच का विषय है की आग कैसे लगी। देर रात बंद पड़े जनरेटर में आग कैसे लग गई यह जांच में पता चलेगा। आग की चपेट में आने से सीसीटीवी कैमरा, जनरेटर के आस पास बिछी लाइट के तार जल गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल प्रभारी ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। अस्पताल मे लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाला जा रहा है ताकि आग लाग्ने के कारणों का पता चल सके।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ