HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री, कहा - विकास और जवाबदेही की राजनीति को प्राथमिकता

16 hours ago
बीकानेर पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री, कहा - विकास और जवाबदेही की राजनीति को प्राथमिकता

हैलो बीकानेर न्यूज़। नगर निगम चुनाव के प्रचार अभियान के तहत वार्ड नंबर 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में मुख्य चुनाव कार्यालय पर भव्य जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता  कृपाशंकर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। 

जनसभा को संबोधित करते हुए कृपाशंकर ने कहा कि वार्ड नंबर 73 के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को मजबूत जनसमर्थन देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता को विकास और जवाबदेही की राजनीति को प्राथमिकता देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

‘वार्ड मित्र पोर्टल’ से घर बैठे दर्ज होगी समस्या—दीपक पारीक

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 73 को बेहतर सुविधाओं वाला आदर्श वार्ड बनाना उनका प्रमुख संकल्प है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित वार्ड की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाएगी।

दीपक पारीक ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं को सीधे प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने के लिए ‘वार्ड मित्र पोर्टल’ बनाया जाएगा। वार्डवासी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज कर सकेंगे। प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी होगी और संबंधित समस्या के समाधान के लिए कार्यालय की टीम वार्डवासी के घर तक पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्डवासियों के बीच लगातार उपलब्ध रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। वार्ड के प्रत्येक नागरिक की समस्या को अपनी जिम्मेदारी मानकर काम किया जाएगा।

कृपाशंकर ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

जनसभा के बाद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर ने वार्ड नंबर 73 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान मोतीलाल हर्ष, पुराना शहर मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य, वार्ड 72 भाजपा प्रत्याशी मति सुमन जोशी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। जनसभा एवं जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा के समर्थन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: