HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

Bribe News: हैड कानिस्टेबल 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़

12 hours ago
हैड कानिस्टेबल 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़

Bribe News

जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई बारां द्वारा आज कार्रवाई करते हुए आरोपी रामनिवास हाल हैड कानिस्टेबल नम्बर 1445, पुलिस थाना कवाई, जिला बारां को परिवादी गिर्राज नागर के विरूद्ध आईन्दा एक्ट की कार्यवाही एवं झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने की एवज में दलाल हंसराज राठी पुत्र रामप्रसाद, निवासी ग्राम कोहनी, थाना कवाई, जिला बारां के माध्यम से 15,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस  गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी बारां को एक शिकायत इस आशय की मिली कि थाना कवाई पर पदस्थापित रामनिवास, हैड कानिस्टेबल द्वारा परिवादी  के विरूद्ध एक्ट की कार्यवाही एवं झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने की एवज में 70,000 रुपये रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा है। जिस पर रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया गया तो आरोपी रामनिवास, हैड कानिस्टेबल, थाना कवाई द्वारा 15,000 रुपये की रिश्वत मांग करना पाया गया।

 

 

जिस पर श्री ओम प्रकाश मीना, उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी बारां के श्री कालू राम वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी रामनिवास, हैड कानिस्टबल को दलाल हंसराज राठी के माध्यम से 15,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

 

Image

आरोपी द्वारा रिश्वत राशि परिवादी के गांव के हंसराज राठी, दलाल को दिलवाई गई। जिसे ए.सी.बी. टीम द्वारा बरामद कर लिया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती एस. परिमला के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। -किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में प्रकरण ( अभियोग, प्राथमिक जांच, आदि)  दर्ज होने पर  , ACB से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष/स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जा सकता है। प्रस्तुत स्पष्टीकरण  के ACB द्वारा विस्तृत विश्लेषण के उपरांत ही अनुसंधान में निर्णय लिया जाना ACB की कार्य प्रणाली का हिस्सा है यह जानकारी एसीबी के डर से धोखाधड़ी आदि के शिकार होने की संभावना के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।

Image

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाईन नम्बर 9413502834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: