HelloBikaner
BREAKING NEWS
• वैश्य समाज ने दी चेतावनी, मुख्यमंत्री को देंगे ज्ञापन • हैड कानिस्टेबल 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़ • जन्माष्टमी से पूर्व स्कूल में दिखी कृष्ण-राधा की मनमोहक झांकी • युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा • भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ... • वैश्य समाज ने दी चेतावनी, मुख्यमंत्री को देंगे ज्ञापन • हैड कानिस्टेबल 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़ • जन्माष्टमी से पूर्व स्कूल में दिखी कृष्ण-राधा की मनमोहक झांकी • युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा • भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ...

जब भी टीम को ज़रूरत पड़ेगी मैं आगे बढ़कर योगदान दूंगी: दीप्ति

2 months ago
जब भी टीम को ज़रूरत पड़ेगी मैं आगे बढ़कर योगदान दूंगी: दीप्ति

 भारत की महिला टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान पर 64 रन की शानदार जीत में पांच विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने कहा है कि जब भी टीम को ज़रूरत पड़ेगी तो वह आगे बढ़कर योगदान देंगी। दीप्ति ने मैच के बाद कहा, ''मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूं।

 

मुझे आईसीसी टूर्नामेंट बहुत पसंद है। विकेट से टर्न मिल रही थी इसलिए मैं हर ओवर, हर गेंद पर पेस में वैरी करने का प्रयास कर रही थी। चूंकि विकेट टर्न कर रही थी इसलिए मैं गेंद को हवा देने का प्रयास कर रही थी। यहां का क्राउड बेहतरीन है, हमें काफ़ी लोग सपोर्ट करने आए थे। मैं स्मृति और हैरी दी के बीच साझेदारी का भी ज़िक्र करना चाहूंगी क्योंकि उसके बाद हमें मोमेंटम मिला। मैं यही सोचकर खेलती हूं कि जब भी टीम को ज़रूरत पड़ेगी मैं आगे बढ़कर योगदान दूंगी।

 

 


भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ''इस जीत से काफ़ी ख़ुशी है और सबसे पहले मैं भारतीय प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। स्मृति और दीप्ति दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अगर मेरे हाथ में हो तो ऋचा घोष को पहली ही गेंद से बल्लेबाज़ी के लिए भेज दूं लेकिन टीम में उनकी भूमिका दूसरी है। क्रिकेट में कैच लपकना काफ़ी महत्वपूर्ण होता है।

 

हमने जैसी फ़ील्डिंग की और कुल मिलाकर जैसा प्रदर्शन किया उससे मैं ख़ुश हूं। हर गेम ज़रूरी है और जिस तरह से हमने जीत हासिल की उससे हमें आगे मदद मिलेगी।''

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: