Today History
नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ कुछ इस प्रकार है।
1789 - पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्थापना।
1862 - अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।
1897 - बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किए गए।
1913 - आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म।
1935 - चीन की यांग जी और होआंग नदी में बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत।

1982 - तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।
1983 - भारतीय महिला डिस्कस थ्रोअर एथलीट सीमा पुनिया का जन्म।
1987 - खोजकर्ताओं ने टाइटैनिक का मलबा खोजा।
1992 - प्रसिद्ध अभिनेता अमजद ख़ान का निधन।
1994 - निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
1996 - अमेरिका के जार्जिया प्रांत के अटलांटा शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका।
2002 - उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
2003 - दुनिया के कोने कोने में तैनात अमेरिकी सैनिकों के मनोरंजन के लिए मशहूर प्रसिद्ध हास्य
कलाकार बॉब होप का निधन।
2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
2006 - रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
2007 - आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
2008 - सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
2016 - भारत के जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का निधन।
2017 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एन. धरम सिंह का निधन।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ