HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

पीबीएम अस्पताल: नर्सिंग अधिकारियों हेतु इन्फेक्शन कंट्रोल विषय पर प्रशिक्षण आयोजित

8 hours ago
नर्सिंग अधिकारियों हेतु इन्फेक्शन कंट्रोल विषय पर प्रशिक्षण आयोजित

पीबीएम अस्पताल

बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा पीबीएम अस्पताल के नर्सिंग अधिकारियों के लिए इन्फेक्शन कंट्रोल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेन्द्र कुमार के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में विभिन्न विभागों के 32 नर्सिंग अधिकारियों को संक्रमण नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान की गई।
 
 माइक्रोबायोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ तरुणा स्वामी ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार को निरंतर आयोजित कर पीबीएम के पूरे नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सेमिनार कक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अस्पताल में संक्रमण की रोकथाम, मरीजों की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। प्रशिक्षण में विशेष रूप से आईसीयू, लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य ने नर्सिंग अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने नर्सिंग अधिकारियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को व्यवहारिक कार्यशैली में अपनाने का आह्वान किया।
 
प्रशिक्षण के दौरान माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. तरुणा स्वामी ने इन्फेक्शन कंट्रोल प्रोग्राम (ICP) के समग्र स्वरूप पर विस्तृत जानकारी दी, वहीं डॉ. अमित सिंह रावल ने फ्लोर, सतहों तथा आईसीयू उपकरणों की सैंपलिंग प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया।
 
इसके अतिरिक्त डॉ. सुप्रिया राजवी ने हैंड हाइजीन, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) के उचित उपयोग तथा बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी, वहीं डॉ. यशस्विनी एवं डॉ. शालिनी ने सफाई एवं संक्रमणमुक्त (क्लीनिंग एंड डिसइन्फेक्शन) प्रक्रियाओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
 
माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से जारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक सप्ताह नर्सिंग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा विभागाध्यक्षों को कार्य व्यवस्था प्रभावित किए बिना कर्मचारियों को प्रशिक्षण हेतु नामित करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के नियमित प्रशिक्षण से अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
 
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रवि पुरोहित, रोहित गौड़, मदन गोपाल पुरोहित , अरुण रांकावत, कमलेश आदि का विशेष सहयोग रहा ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: