HelloBikaner
BREAKING NEWS
• निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • एससीओ जारी करवाने की एवज में खर्चे-पाणी/रिश्वत की मांग, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार • एकादशी पर श्री श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचरंगी फूलों से हुआ बाबा श्याम का अद्भुत श्रृंगार • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • एससीओ जारी करवाने की एवज में खर्चे-पाणी/रिश्वत की मांग, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार • एकादशी पर श्री श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचरंगी फूलों से हुआ बाबा श्याम का अद्भुत श्रृंगार

Bikaner: जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़

1 month ago
जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़

Bikaner

हैलो बीकानेर न्यूज़। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में दो युवकों पर हमले के मामले में 6 जनों की गिरफ्तारी हुई है।जिन्हें पुलिस की ओर से न्यायालय में पेश किया गया।जहां से न्यायालय ने चारों नाबालिगों को किशोर गृह भेजा गया है।वहीं दो जनों को केन्द्रीय जेल भेजा गया है।

जांच अधिकारी एसआई हेतराम छींपा ने बताया कि गिरफ्तार 23 वर्षीय नायकों का मोहल्ला चौखूंटी निवासी जावेद हुसैन उर्फ मोनू और नायकों का मोहल्ला रामगेट निवासी रियाजूद्दीन सिकलीगर को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।गौरतलब रहे कि शहर के गंगाशहर थाना इलाके में विगत शुक्रवार रात धारदार हथियारों से तीन युवकों पर जानलेवा हमले में मामला दर्ज करवाया है।

घायल के पिता सुनील जोशी ने एफआईआर में बताया है कि उनका पुत्र गौरव अपने मित्र ज्ञानांश आचार्य के साथ सुन्दरलाल छत्ते वाले का यहां छत्ता खाने गया था। वापस घर लौटते समय बाफना स्कूल के पास मिले अपने एक अन्य दोस्त लक्ष्य व्यास के साथ बातचीत कर रहा था कि फड़बाजार गैरसरिया मोहल्ला निवासी मुवाज खान,अरब खान,देव शेखावत,अजयराज,जावेद हुसैन,रियाजुद्दीन व आठ-दस अन्य जने हथियारों से लैस होकर आएं और जानलेवा हमला बोल दिया।

बदमाशों ने सरियों व लोहे की रोड से उसके हाथ,पांव व सिर पर वार किया। जिसे बचाने के लिये उसके हाथ पर गंभीर चोटें आई है।वहीं ज्ञानांश आचार्य के सिर व पैर में चोट आर्ई।

पुरानी रंजिश के कारण किया गया हमला
बताया जा रहा है कि गौरव के चाचा के बेटे वेदान्त जोशी के साथ भी इन्हीं युवकों ने 6 माह पहले मारपीट की थी। जिसके बाद इन युवकों व गौरव के परिवार जनों के बीच राजीनामा भी हो गया था।परन्तु मुवाज व अरब खान गौरव से रंजिश रखने लगे।मौका देखकर उन्होंने गौरव व उसके दो अन्य दोस्तों पर हमला बोल दिया।किसी तरह वे तीनों अपनी जान बचाकर वहां से गाड़ी में भागे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner news #bikaner khabar #bikaner samachar #bikaner crime new
Share: