HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर इस थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना, युवक घायल, देखें वीडियो • कल बीकानेर शहर के अधिकांश इलाकों में तीन घंटे रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • बीकानेर की काव्या स्वामी को  राजसमंद में एक स्वर्ण एक काँस्य • बीकानेर से बड़ी खबर : उप महापौर चुनाव में भाजपा जीती, कल महापौर चुनाव में कांग्रेस ने मारी थी बाजी • बीकानेर के इस क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर इस थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना, युवक घायल, देखें वीडियो • कल बीकानेर शहर के अधिकांश इलाकों में तीन घंटे रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • बीकानेर की काव्या स्वामी को  राजसमंद में एक स्वर्ण एक काँस्य • बीकानेर से बड़ी खबर : उप महापौर चुनाव में भाजपा जीती, कल महापौर चुनाव में कांग्रेस ने मारी थी बाजी

धर्मेंद्र प्रधान ने मोदी को इस्तीफा सौंपा

1 month ago
धर्मेंद्र प्रधान ने मोदी को इस्तीफा सौंपा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन तथा विपक्ष द्वारा उनके इस्तीफे के लिए सरकार पर बनाये जा रहे दबाव के बीच श्री प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "पिछले 10 दिन का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुःखी है।

Image

 

जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं, देश की एकता बनी रहे, देश के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है।"

 

 

उन्होंने कहा कि देश की युवाशक्ति ही, इसकी असली ताकत है। देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है।"श्री प्रधान ने कहा कि गत 03 मई को हुई नीट परीक्षा में जो अनियमितताएं पाई गयी हैं उनसे उन्होंने कभी मुंह नहीं मोड़ा है और पहले दिन से ही जिम्मेदारी ली है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: