HelloBikaner

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला

7 hours ago
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली।  केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को यहां शिक्षा मंत्रालय का आधिकारिक कार्यभार संभाला। उनके पास उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का भी प्रभार है। श्री जोशी ने पदभार संभालने के बाद मंत्रालय की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और चल रही विभिन्न योजनाओं और अन्य पहलों के कार्यान्वयन की समीक्षा की। इस बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

 

Image


उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री टी. के. अनिल कुमार के साथ-साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इससे पहले श्री जोशी ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा, 'मुझ पर भरोसा करने और मुझे यह ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का आभारी हूँ। मैं इसे विनम्रता और कर्तव्य की गहरी भावना के साथ स्वीकार करता हूँ।' उन्हें श्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से त्यागपत्र के बाद शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है।

 


इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर श्री प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और श्री जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा श्री जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयों का नेतृत्व भी संभालते रहेंगे। श्री प्रधान ने अपना इस्तीफा कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में देश भर में फैले विरोध प्रदर्शनों के बाद दिया। इनमें प्रदर्शनकारी नीट परीक्षा पत्र लीक से जुड़े आरोपों को लेकर उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे थे।

 


परीक्षा रद्द होने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने सहित अन्य मांगों पर सरकार द्वारा सहमति जताए जाने के बाद सीजेपी ने शनिवार को अपना आंदोलन वापस ले लिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: