HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर: पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

21 hours ago
पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

बीकानेर

हैलो बीकानेर। नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में सोमवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान सोनगिरी कुआं स्थित श्री भेरुजी मंदिर के पास वार्डवासियों द्वारा आमसभा एवं गुड़ तुलादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को गुड़ से तौलकर उनके प्रति अपना समर्थन एवं विश्वास व्यक्त किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने दीपक पारीक का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों में दीपक पारीक के समर्थन को लेकर उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नागरिकों ने वार्ड के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने वार्डवासियों द्वारा किए गए सम्मान एवं गुड़ तुलादान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि वार्डवासियों के विश्वास और स्नेह का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने वार्डवासियों से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की,ताकि वार्ड में विकास कार्यों को गति मिल सके और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जा सके।ओम व्यास ने कहा कि वार्डवासी विकास और बेहतर जनसुविधाओं के पक्ष में हैं तथा दीपक पारीक को मिल रहा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।आशा पारीक ने कहा कि दीपक पारीक सदैव आमजन के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए तत्पर रहे हैं। वार्ड के विकास के लिए उन्हें मजबूत समर्थन देना आवश्यक है।पूर्व पार्षद सुशील व्यास ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने वार्डवासियों से एकजुट होकर दीपक पारीक के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया और कहा कि मजबूत जनप्रतिनिधि के माध्यम से वार्ड की समस्याओं को प्रभावी रूप से नगर निगम तक पहुंचाया जा सकता है।

इम्तियाज भिश्ती ने कहा कि वार्ड में आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत रखते हुए विकास के मुद्दे पर मतदान होना चाहिए।उन्होंने दीपक पारीक के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।कार्यक्रम में कमल किशोर,अवधेश पारीक,ओम पारीक,केशव स्वामी,राजू,गिरिराज मोदी,दीपक खत्री,ओम स्वामी,पवन पांडिया,मधुसूदन पारीक,नीतू आचार्य,महेश सोनी,बाबूलाल,कृशांत पारीक,किरण राठी,गोवर्धन रामावत,दीपक सुथार,मोहित अग्रवाल,शिव पंचारिया,कैलाश राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

डीडू सिपाहीयान में फ्रूट से तौला

वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने सोमवार को वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान उन्हें वार्डवासियों का उत्साहपूर्ण समर्थन और स्वागत मिला।जनसंपर्क के दौरान डीडू सिपाहीयान क्षेत्र में वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक  स्वागत किया।इस दौरान वार्डवासियों ने दीपक पारीक को फ्रूट से तौलकर अपना समर्थन एवं आशीर्वाद व्यक्त किया तथा पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।  उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास,मूलभूत सुविधाओं और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।  इस दौरान हंसराज पारीक,सुनीता पारीक,इंसाफ अली,जुबेर खान,असरफ अली,शोकत अली,इंसाफ अली चौहान, महेश कुमार पुरोहित,जितेंद्र पारीक,सुरेश पारीक,बालचंद सहित सैकड़ों वार्डवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और दीपक पारीक का जोरदार स्वागत किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: